नोएडा। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर 44 से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर सेक्टर 44 में अवैध गांजे की सप्लाई की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के गांव पला निवासी आशु और मुरादनगर के गांव खिंदौडी निवासी रवि कुमार के रुप में हुई। वर्तमान में आशु दिल्ली बदरपुर और रवि सेक्टर 45 सदरपुर गांव में रहता है। पुलिस ने दोनों से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि वह झुग्गी झोपड़ियों में गांजे की सप्लाई करते हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।