नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स और बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती है। नोरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जो खूब वायरल होते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं।
इस फोटो में अभिनेत्री नोरा फतेही येलो स्ट्रैपी बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं। फोटो में वो एक हैंड बैग में कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहा है। साथ ही उन्होंने हूप इयररिंग्स भी पहने हुए हैं। नोरा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को अब तक इंस्टाग्राम पर 21 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
साथ ही बॉलीवुड कलाकार और फैंस कमेंट कर उनके लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘एक्सक्यूज मी हनी, लेकिन मेरी गली में कोई नहीं है…।’ हाल ही में उन्होंने अपने एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में अभिनेत्री पिंक कलर की बिकिनी टॉप और ब्लू कलर का डेनिम शॉर्ट्स पहने एक इंग्लिश सॉन्ग पर शानदार डांस मूव्स करती दिख रही हैं। उनके खुल बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे हैं
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूके की डांसर, मॉडल और कोरियोग्राफर गीना को टैग करत हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘समर टाइम वाइब्स…. बैक अप एंड वाइन इट।’
वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि नोरा फतेही कई लोकप्रिय डांस सॉन्ग में अपने जलवे बिखरे चुकी हैं। जैसे दिलबर (सत्यमेव जयते), कमरिया (स्त्री) और ओ साकी साकी (बाटला हाउस) में नजर आ चुकी हैं।