Home Breaking News पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन राज्यों में है बारिश का अनुमान, घने कोहरे के बीच ठंड की वापसी
Breaking Newsराष्ट्रीय

पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन राज्यों में है बारिश का अनुमान, घने कोहरे के बीच ठंड की वापसी

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। दिन में हो रही तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। वहीं, सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छा जाने से मौसम ठंडा हो जाता है। शनिवार सुबह कोहरे की मोटी चादर दिल्ली में छा गई, जिसकी दृश्यता सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 250 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंड की वापसी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर रहा सबसे ठंडा शहर

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम पूरे राज्य के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे देखा गया। यूपी की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहजहाँपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

See also  नोएडा सहित देशभर में 15000 करोड़ के महाघोटाले में शामिल 400 और फर्जी फर्मों के सबूत मिले
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...