Home Breaking News पीएम मोदी समेत कई बड़े राजनेताओं ने चेतन चौहान के निधन पर जताया गहरा दुख
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखेलराजनीतिराज्‍यराष्ट्रीय

पीएम मोदी समेत कई बड़े राजनेताओं ने चेतन चौहान के निधन पर जताया गहरा दुख

Share
Share

नई दिल्ली। मशहूर क्रिकेटर और राजनीतिक हस्ती चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थे। चेतन चौहान के निधन पर क्रिकेट और राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि चेतन चौहान ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक सेवा और भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुःख पहुँचा है। अपनी राजनीतिक पारी के दौरान उन्होंने हमेशा जमीन और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। वे एक नेकदिल और भले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें हैं।

चेतन चौहान के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर पर केजरीवाल ने  कहा ‘God bless his soul.’

See also  शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, 49,500 के ऊपर कर रहा सेंसेक्स कारोबार, निफ्टी भी 14,500 के पार

चेतन चौहान के निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनके निधन से दुखी हूं। उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला और टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए दिल्ली को तैयार करने में विशेष योगदान दिया। अपनी दूसरी राजनीतिक पारी में उन्होंने सार्वजनिक सेवा में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति ईमानदार संवेदना है।

गौरतलब है कि चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाई। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रहे। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अभी अमरोहा जिले की नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

इजराइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : पहलगाम आतंकी हमले पर इजराइली राजदूत

इजराय: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए “घृणित” आतंकवादी हमले की भारत...