ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस और बदमाशों में बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। वही पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है, कि ये दोनों ही बदमाश विपिन और नितिन पच्चीस-पच्चीस हजार के इनामी बदमाश है। और बुलंदशहर और हापुड़ के निवासी है। वही इनपर लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन अपराधों में दो दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज है। वही पुलिस ने इनके पास से एक लुटी हुई मोटरसाइकिल, अवैध असलाह, कुछ मोबाइल सहित कुछ जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किये है।
तस्बीरों में दिख रही ये स्थिति ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र मिलक लच्छी गोल चौराहे के पास की है जहां पुलिस और बदमाशों के बीच चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। वही जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराती ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस को ये सूचना मिली कि दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इस एरिया में मूमेंट कर रहे हैं। तो पुलिस ने मिलक गांव के पास चैकिंग शुरू करदी। बाइक पर आते दिखे इन दोनों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो ये पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर क्रॉस फायरिंग की जिसमें ये दोनों बदमाश विपिन और नितिन को सड़क किनारे ही थोड़ी दूर जाकर गोली लगने से जमीन पर गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वही पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो नितिन और विपिन दोनो ही बदमाशो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। और ये हापुड़ बुलंदशहर के निवासी है। इनपर लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन अपराधों में दो दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज है। इनके पास से पुलिस ने एक लूटी हुई बाइक, अवैध असलाह, कुछ मोबाइल सहित जिंदा व खोखा कुछ कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस इनके और भी आपराधिक स्थिति को खंगालने में जुट गई है।