नोएडा। बसपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा ने रविवार को सपा का दामन थाम लिया। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर में पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ बसपा संगठन में कोषाध्यक्ष रहे शादाब खान, मदन शर्मा, महेश रावत, अजय सिह, प्रेम सिंह, रमेश कुमार आदि ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
नोएडा के किसानों की आवाज पहुंची प्रियंका गांधी तक
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलनरत किसानों की आवाज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तक पहुंची है। रविवार को बुलंदशहर के अनूपशहर में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में आयोजित संवाद में नोएडा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाग लेने के लिए पहुंचे और किसानों के आंदोलन और यहां पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के पूरे मामले को उनके सामने रखा।