नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर –अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक आयोग का सदस्य नामित किया गया है। श्रमिक आयोग के सदस्य बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। श्रमिक आयोग के सदस्य व अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पालन किया जाएगा। और श्रमिकों को इसका लाभ दिलाया जाएगा बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान देश भर से प्रवासियों का आवागमन हुआ था। जिन को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। और साथ ही प्रवासियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि प्रदेश में अब तक काफी संख्या में प्रवासियों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है जो शेष रह गए हैं उनको भी जल्द रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वागत समारोह में लखावटी मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज और भाजपा नेता राजकुमार शर्मा समय अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।