नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर में उप चुनावों के चलते 3 नवंबर को चुनाव होना तय है। बुलंदशहर जिला प्रशासन ने उपचुनाव में वोट परसेंटेज बढ़ाने के लिए कमर कस ली है, यहां स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन वोट परसेंटेज बढ़ाने के लिए रंगोली, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक का सहारा ले रहा है तो वही बुलंदशहर डीएम रविंद्र कुमार की अपील पर बॉलीवुड के विख्यात गायक कैलाश खेर ने खुद बुलंदशहर वासियों को वोट का महत्व समझाते हुए एक अपना वीडियो बुलंदशहर की जनता के लिए भेजा है। जिसमें कैलाश खेर गाते हुए बुलंदशहर की जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं और सामाजिक बुराइयों पर चोट देने के लिए कह रहे हैं। वहीं कैलाश खेर ने बुलंदशहर की जनता को समझाते हुए बताया कि वोट देने के अधिकार से वंचित रहने का दुख वह लोग जानते हैं जिनके देशों में राजशाही चलती है और उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं है भारत देश में वोट देना एक अपने आप में लोकतांत्रिकता है। जिसका देश की जनता को भरपूर उपयोग करना चाहिए और अधिक से अधिक जनसंख्या में अपने मतदान का उपयोग करना चाहिए।