नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। एक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें पूरा परिवार मलवे में दब गया। जिसमें पति पत्नी समेत एक 13 साल की मासूम बच्ची भी थी। मकान गिरने से गांव में तेज आवाज हुई। जिससे आसपास के लोगो व गांव वालों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। देर तक चले रेस्क्यू में ग्रमीणों ने सभी को निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें से पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल देहात थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक मकान भरभरा कर गिर गया। लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना था। इसकी दिवारें जर्जर हो चुकीं थी।देखने से ही लगता था कि यह कभी भी गिर सकता है। वहीं इस घटना के बारें में पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने मौके से पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली है। लोगों का कहना है कि पति पहले से ही विकलांग है। मलबे में इन लोगों को गहरी चोटे आईं है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसी कारण घर की मरम्मत नहीं करा पा रहा था। कहीं और से भी मदद नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से परिवार जर्जर मकान में सोने को मजबूर था।