नीरज शर्मा की खबर
– गंग नहर स्थित श्री गुरु काष्र्णि उदासीन आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन
बुलंदशहर। गंग नहर स्थित श्री गुरु काष्र्णि उदासीन आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को भी आयोजन जारी रहा। कथा व्यास स्वामी काष्र्णि विश्वचेतन्य ब्रहचारी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को पुण्य लाभ मिलता है। जो मनुष्य भागवत कथा सुनता है और इस कथा का श्रवण करता है उसे कभी दुख नहीं होता और कष्ट दूर हो जाते है। तीसरे दिन धु्रव प्रहलाद का चरित्र और वामन अवतार कथा का वर्णन किया गया।
कथा व्यास स्वामी काष्र्णि विश्वचेतन्य ब्रहचारी गंग नहर स्थित श्री गुरु काष्र्णि उदासीन आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हिंदु धर्म का प्रमुख ग्रन्थ है। इसके पढऩे और सुनने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है। नियमित इसके श्रवण से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि जहां भी श्रीमद् भागवत कथा हो रही हो वहां उसका श्रवण जरूर करे। बताया कि सफल जीवन के लिए मनुष्य को पुण्य के साथ दान भी करना चाहिए। भूखों को खाना खिलाना और गाय की पूजा करने से भी मनुष्य जीवन सफल हो जाता है। जो ऐसा करता है वह भव सागर को पार हो जाता है। ऐसे मनुष्य को जीवन-मरण से भी मुक्ति मिल जाती है। कथा के आयोजक काष्र्णि सुभाष शर्मा व श्रीहरिनाम संकीर्तन मंडल के काष्र्णि प्रदीप गोयल ने बताया कि यह कथा अधिमास के तहत आयोजित की जा रही है। कथा के दौरान कोविड-१९ की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। मास्क पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंस में श्रद्धालुओं को बैठाया जा रहा है। इस दौरान काष्र्णि बलदेव राज बाधवा और काष्र्णि गोपाल गौतम समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।