ग्रेटर नोएडा:- ईस्टर्न पेरिफेरल सिरसा टोल के समीप पर गुरुवार को जिले के सैकड़ों किसानों ने नीरज भाटी एडवोकेट एवं मटरू नागर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन(अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता का स्वागत किया। वह फरीदाबाद से सहारनपुर जा रहे थे। इस मौके पर ऋषिपाल अंबावता ने स्वागत में उपस्थित किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान में देश के अन्नदाताओं के हालत काफी गंभीर है। महंगे होते खाद, बीज कृषि यंत्रों ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है, बाजार में किसान को अपनी फसल का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चौतरफा किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों को अपने हक की लड़ाई एकजुट होकर लड़नी होगी। इस मौके पर मुख्य रुप से जग्गी पहलवान ,सूबेदार गिरिराज, अशोक नागर, नरेश चपरगढ़, मनोज भगत जी, राजकुमार रूपवास, सुनील बंसल, अनिल भाटी, विकास भाटी, विपिन नागर, दीपक भाटी, नीरज सुनपुरा,आदेश बंसल, इंसाद अली,ऋतुराज भाटी, कृष्ण भाटी ,नरेंद्र भाटी ,प्रमोद भाटी, आदि लोग मौजूद रहे