नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर: आम आदमी पार्टी ने नए कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान संगठनों का समर्थन किया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कानून का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस के साथ जम कर नोंकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। वहीं प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि नए कृषि कानून को लेकर देश के किसान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है