ग़ाज़ियाबाद: गाजियाबाद की गोविंदपुरम अनाज मंडी में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के सदस्य पहुंचने पर हड़कंप मच गया। यहां पहुंचे भारत सरकार के उपभोक्ता कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण के सदस्य विनोद पाल ने हर चीज को जांचा परखा जहां उन्होंने अनाज की क्वालिटी और क्वांटिटी को जांचा वही माप तोल भी जांचा। करवाई हैरानी की बात यह है कि बाट में घटतौली मिली जिसको लेकर विनोद पाल ने मंडी समिति के अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी।
![](https://todaynewsindia.com/wp-content/uploads/2024/02/Red-Wine-and-Yellow-Modern-Business-Ads-LinkedIn-Banner.png)
गोविंदपुरम की अनाज मंडी में भारत सरकार के खाद उपभोक्ता और सार्वजनिक मंत्रालय समिति के सदस्य विनोद पाल आज अचानक पहुंच गए आपको बता दें इस समय किसानों को लेकर कई जगह विरोध चल रहा है ऐसे में सरकार इस विरोध को मैनेज करने में जुटी है। विपक्षी पार्टी लगातार किसान विधेयक को लेकर सरकार पर हमलावर है। इसी को लेकर गाजियाबाद की गोविंदपुरम अनाज मंडी में भारत सरकार के खाद उपभोक्ता और सार्वजनिक वितरण कमेटी के सदस्य विनोद पाल पहुंचे। मंडी में अचानक उनको देख पूरी मंडी में हड़कंप मच गया। जहां उन्होंने अनाज की बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने देखा धान चावल और चना किस क्वालिटी का और क्वांटिटी का है। उन्होंने बारीकी से बोरियों में से अनाज निकलवा कर देखा। हालांकि इस दौरान एक बाट में कम वजन मिलने पर विनोद पाल नाराज भी हुए। उन्होंने बोरियों का तोल भी करवाया विनोद पाल ने भरोसा दिया कि जो कमियां मिली है उनको जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि इसी मंडी में कुछ दिन पहले किसानों ने अपना विरोध जताया था उन्होंने मंडी के गेट भी बंद करा दिए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी को लेकर शायद विनोद पाल ने यहा का दौरा किया। बता दे की फिलहाल देश के कई हिस्सों में लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं उन्हें विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है ऐसे में यह दौरा अपने आप में महत्वपूर्ण हो जाता है