मंगोलपुरी एफ ब्लॉक इलाके में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सोमवार रात एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात । एक दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहनों, कार, दुकान, घरों को निशाना बनाया। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़,शांति भंग करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया। वारदात के 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ करवाई की जा रही है।
.जानकारी के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक लड़की का कुछ युवक पीछा करते थे। जिसके बारे में लड़की ने अपने परिवार को बताया था। लड़की के भाई ने सोमवार दोपहर को एक बदमाश को धमकाया था कि वह बहन का पीछा न करे। उस वक़्त लड़के की लड़की के भाई से बहसबाजी भी हुई थी ओर देख लेने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर रात में आरोपी शख्स अपने दर्जनों साथियों के साथ दो पहिया वाहनों पर आया। सभी के हाथों में डंडे, रॉड आदि हथियार थे। इलाके में आते ही आरोपियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गालियां व जान से मारने की धमकियां देते हुए लड़की के घर पर हमला बोल दिया। घर मे लगे लोहे के गेट को जबरन खोलकर अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन परिवार ने तब तक खिड़की दरवाजे बंद कर लिए थे।
बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लड़की के भाई को बाहर निकलने और उसे सबक सिखाने की धमकी देते रहे। जब परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नही निकला। आरोपियों ने हुंडदंग मचाते हुए गली में खड़ी दर्जनभर कार, बाइक, घरों, दुकानों में तोड़फोड़ की। जिससे इलाके में भगदड़ जैसा माहौल बन गया था। कुछ राहगीरों के चोटें भी लगी, जान बचाने के लिए लोग सुरक्षित स्थान पर भागने लगे थे। रात कोई ही पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला करवाया ।
.. दूसरी तरफ लोग इस कदर डर गए, मामले में स्थानीय सांसद को गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखना पड़ा। वारदात के बाद मंगोलपुरी समेत आसपास के थानों से पुलिस बल को मौके पर तैनात किया और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया। मामले में आउटर जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि, एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। करीब 8 बजे रात को एफ- ब्लॉक, मंगोलपुरी में आरोपियों ने बवाल किया था। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। लड़की के घर पर तीन लड़के पहुंचे थे। इससे पहले दोपहर में लड़की के भाई ने बहन का पीछा न करने की हिदायत दी थी। इसी टशनबाजी में लड़के पहुंचे थे। पहले लोहे के गेट को हिलाया। जब लड़की का भाई नहीं मिला तो आरोपियों ने तोड़फोड़ की। कई गाड़़ियों को नुकसान पहुंचा है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में गुस्सा है।