रिपोर्टर- वरुण श्रीवास्तव
नोएडा। यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला के साथ अत्याचार व महिला को शसक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला शक्ति व मिशन शक्ति का 9 दिवसीय प्रोग्राम का आयोजन के तहत सभी जनपदों को इसे अच्छे से सफल बनाने के निर्देश दिया है। इसी के चलते आज जनपद गौतम बुद्ध के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मिशन शक्ति को लेकर डीसीपी विमेन सेफ्टी वृन्दा शुक्ला के नेतृत्व में एक पुलिस विभाग के वज्र वाहन पर एलईडी लगाकर महिलाओ के उनके अधिकार व उनको जागरूक करने के लिए आज पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही महिला आरक्षी का स्कूटी के साथ दस्ता भी है जो पुलिस विभाग की शक्ति को दर्शायेगा। इस मौके पर यूपी की महिला आयोग अध्यक्ष विमला वाथम, उत्तर प्रदेश महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह एवं जनपद की महिला जनप्रतिनिधि ने इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।सीडीओ अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
तस्वीरों में हरी झंडी दिखाकर रवाना करते ये एलईडी वैन का कार्यक्रम दअरसल जनपद गौतम बुद्ध नगर की महिलाओ को उनके अधिकार के बारे में जानकारी देने व उन्हें जागरूक करने का काम करेगा। इसका स्लोगन है ‘सहना नही अब कहना है ‘ ये एलईडी वैन महिला आरक्षी के साथ पूरे जनपद में भ्रमण करेगा और पॉश इलाके, गांव में जाकर 15-20 मिंट रुककर एलईडी में वीडियो के माध्यम से समझाएगा कि महिलाएं अपने अधिकारों का हनन किस तरह से रोके। और अपनी आबाज को उठाये। इस कार्यक्रम में एक वाहन को रवाना किया गया जिसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से एक लघु फिल्म प्रसारित होगी जिसमें सरल भाषा में महिलाओं को उनके साथ घट सकने वाले अपराधों के प्रति सचेत कराएगी और यह समझाएगी की किसी भी अत्याचार या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस कि सेवाओं को कैसे उपलब्ध किया जा सकता है। यह वाहन ग्रामों, मलिन बस्तियों, सोसायटियों, रामलीला एवं पूजा स्थलों, बाजारों आदि के आस पास रुक कर, लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर, अपना संदेश देगा। महिला पुलिसकर्मी इस वाहन के साथ निरंतर रहेंगे एवं पुलिस की सेवाओं कि और अधिक जानकारी देंगे। यह वाहन आगामी 25 अक्टूबर तक लगातार भ्रमणशील रहेगा। इस वाहन में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कि सुविधा भी है जिसका उपयोग करते हुए कुछ ग्रामीण एवं शहरी स्थानों पर एकत्रित लोगों के साथ पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा और एसीपी वर्चुअल महिला चैपाल करेंगे।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये वाहन जनपद में महिलाओं को जागरूक करेगा और उनकी शक्ति के बारे में उन्हें परिचय देगा इस कार्यक्रम की शुरुआत कल ही कर दी गई थी जिसके बाद एलईडी युक्त वाहन को आज रवाना किया गया। उन्होंने महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम अपने भूतकाल काल की बात करें तो कि जिस जिस कुल में महिलाओं का अनादर हुआ है या वो खुश नही रही उन कुलो का नाश हुआ है। साथ ही बताया कि इस वाहन में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग की भी सुबिधा उपलब्ध है अगर कोई हमारी मात्र शक्ति अपनी बात उच्च अधिकारियों तक पंहुचाना चाहती है तो उनके लिए अच्छा जरिया साबित होगा। साथ ही बताया कि यह मिशन शक्ति का पहला फेस है जो 25 अक्टूबर तक चलेगा इसके बाद इसका दूसरा फेस भी दूसरा और तीसरा फेस भी शुरू किया जाएगा।
यूपी की महिला आयोग विमला वाथम ने कहा कि हमारे प्रदेश में एक के बाद एक कई घटनाएं महिलाओ के साथ घट गई जो बहुत ही दुःखद है। इनका निस्तारण करने या इनपर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए सीएम ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत की है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद में महिला शसक्तीकरण एवं जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम में जागरूकता वाहन, साइबर सुरक्षा वेबिनार, नवीन महिला डेस्क उद्घाटन, महिला चौपाल, जुड़िए अपनी स्वयं सिद्धा से मुख्य आयोजन चलाये जा रहे है। जिसमे महिलाओ की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।