ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। वह क्यामपुर गांव का दौरा भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गौतमबुद्ध विश्र्वविद्यालय हेलीपैड पर पहुंचें। शाम को 3.45 तक अस्पताल का निरीक्षण व प्रेस ब्रीफिंग का कार्यक्रम रखा गया है। पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी सीएम सुरक्षा में लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में उतरेगा। उसके बाद वह सड़क मार्ग से आगे का दौरा करेंगे। हेलीपैड के आसपास पुलिस का पहरा रहेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले ग्रेटर नोएडा का दौरा कर मुख्यमंत्री दूरगामी संदेश देने का प्रयास करेंगे। इस दौरे को राजनीतिक परिणाम से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन को जिम्स के निरीक्षण का नाम दिया गया है।
सीएम योगी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
02.50 बजे दोपहर: हेलीकॉप्टर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
03.00 बजे : जिम्स अस्पताल पहुंचेंगे सीएम।
03.00 बजे से 03.45 तक अस्पताल का निरीक्षण व प्रेस ब्रीफिंग।
03.45 बजे जिम्स से क्यामपुर गांव के लिए होंगे रवाना।
03.50 बजे से 04.20 तक क्यामपुर गांव में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ कोविड के संबंध में वार्ता।
04.20 बजे क्यामपुर गांव से कार द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना।
04.30 बजे हेलीकाप्टर से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना।