नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलन्दशहर : मुख्य सचिव महोदय द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज सन्दर्भो के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि प्रत्येक शिकायतकत्र्ता का मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से पोर्टल पर फीड किया जाये। ताकि संबंधित शिकायतकत्र्ता को निस्तारण से अवगत कराया जा सके। साथ ही निस्तारण के संबंध में शिकायतकत्र्ता से फीड बैक भी लिया जा सके। यह भी निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें आख्या श्रेणी में अन्तरित किया जाये। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का वर्गीकरण किया जाना एवं उनके निस्तारण का परीक्षण कर निस्तारण की गुणवत्ता के आधार पर उनका श्रेणीकरण करते हुए पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
वीसी में मा0 मुख्य सचिव महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद में शीत लहर से बचाव हेतु मुख्य चैराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जनसुविधा हेतु अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। शीत लहरी से बचाव हेतु सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रात्रि भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि नगर निकाय क्षेत्र में कोई भी मुसाफिर अथवा निराश्रित व्यक्ति खुले में बाहर सोने के लिए मजबूर न हो, यदि इस प्रकार का कोई व्यक्ति खुले में सोता पाया जाये तो उसे तत्काल निकटतम रैन बसेरा में पहुंचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सभी नगर निकायों को भी निर्देशित किया गया कि अपने-अपने निकाय क्षेत्र में रैन बसेरा स्थापित करते हुए उनमें ठहरने की समस्त व्यवस्थायें यथा रजाई,गददे, पेयजल, अलाव आदि की उपलब्ध अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे।
सभी प्रषासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिष्चित किया जाए कि उनके क्षेत्र में किसी भी दशा में ठंड से किसी की मृत्यु न होने पाये। सभी को निर्देशित किया गया कि शीत लहर से बचाव हेतु राजस्व विभाग से क्रय किये गये कम्बलों को असहाय, गरीब, दिव्यांगों, निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किये जाये।
धान क्रय केन्द्रों के संबंध में निर्देशित किया गया कि जब तक किसानों के पास धान उपलब्ध है तब तक शासकीय धान क्रय केन्द्र चालू रहने चाहिए। धान क्रय एवं उसके पर्यवेक्षण से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र की मण्डियों में धान की खरीद पर सतर्क दृष्टि रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में किसानों को समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु मजबूर नहीं होने दिया जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि किसानों को समर्थन मूल्य अनिवार्य रूप से प्राप्त हो। गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों को सहभागिता योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक संख्या में जनसामान्य को उनकी सहमति के आधार पर सुपुर्दगी मे दिया जाये। राजस्व विभाग की ओर से खतौनियों में अविवादित वरासत दर्ज किये जाने संबंधित चलाये जा रहे अभियान के संबंध में निर्देशित किया गया कि शासन से निर्धारित अभियान की तिथियों के अनुसार प्रत्येक ग्राम में खतौनी पढ़ा जाना, आवेदन पत्र लिया जाना, जांच किया जाना एवं उनका निस्तारण समयबद्धता से करते हुए पोर्टल पर दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये। वीडियो कान्फ्रेसिंग में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।