Home Breaking News मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए इन फ्रूट्स का सेवन करें
Breaking Newsलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए इन फ्रूट्स का सेवन करें

Share
Share

नई दिल्ली। मैग्नीशियम रासायनिक अभिक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। इससे ऊर्जा का उतपादन होता है। इस पोषक तत्व की कमी के चलते शरीर में ऊर्जा का उत्पादन सही से नहीं होता है। इसकी कमी से इम्युनिटी और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही तंत्रिका तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। डाइट चार्ट की मानें तो पुरुष को रोजाना 400 mg मैग्नीशियम और महिलाओं को 350 mg मैग्नीशियम सेवन करना चाहिए। मैग्नीशियम आवश्यक पोषक तत्वों में एक है। इसके लिए डाइट में मैग्नीशियम युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप भी मैग्नीशियम की कमी से होने वाली समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना पिकैन का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-

Pecan Nuts क्या है

हिंदी में Pecan Nuts को भिदुरकाष्ठ कहा जाता है। यह अखरोट के समान होता है। यह अमेरिका और मेक्सिको में अधिक पाया जाता है। इस सूखे फल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। कई रोगों में भिदुरकाष्ठ दवा समान कार्य करता है। खासकर शुगर के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। एक शोध में शुगर के मरीजों को रोजाना 56 ग्राम भिदुरकाष्ठ खाने की सलाह दी गई है। शोध में दावा किया गया है कि इसके सेवन से शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें फाइबर और पॉलीफेनोल भी पाए जाते हैं, जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से मैग्नीशियम की कमी दूर होती है।

कैसे करें सेवन

कई शोध में खुलासा हो चुका है कि सेहतमंद रहने के लिए रोजाना एक मुठ्ठी से अधिक भिदुरकाष्ठ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए रोजाना 50 ग्राम रोस्ट किया भिदुरकाष्ठ का सेवन करें। हालांकि, अपनी शारीरिक क्षमता अनुरूप ही भिदुरकाष्ठ का सेवन करें। इससे कई रोगों का जोखिम कम हो जाता है।

See also  ग्रेटर नोएडा में व्यापारियों में आक्रोश, जाति पता चलने पर जबरन छुवाए पैर

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...