टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुके हैं। अब उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ ने स्क्रीन डेब्यू किया है। उनका म्यूजिक वीडियो ‘किन्नी किन्नी वारी’ रिलीज हो गया है। फिटनेस फ्रीक कृष्णा सोशल मीडिया स्टार हैं। उनकी हर एक तस्वीर तहलका मचा देती है। उनके इस वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अलग कॉन्सेप्ट
गाने में कृष्णा के अलावा जन्नत जुबैर, जैमी लीवर, नगमा मिराजकर, राज शूकर और तन्वी नजर आ रही हैं। वीडियो में राशि सूद ने अपनी आवाज दी है। इसे दिलजोत मावी ने लिखा है।
म्यूजिक वीडियो में वूमेनहुड को सेलिब्रेट किया जा रहा है। कृष्णा को यह कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था इसलिए उन्होंने इसे अपने डेब्यू के लिए चुना।
दिशा पाटनी का कमेंट
कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया पर भी वीडियो के रिलीज होने की जानकारी दी है। पोस्ट पर दिशा पाटनी ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘वो हो.. मार ही डाला किशू।‘
फिटनेस फ्रीक
कुछ दिन पहले कृष्णा ने अपने इसी वीडियो के फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। बता दें कि कृष्णा का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। वह फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और अक्सर वर्कआउट करते हुए तस्वीरें-वीडियोज शेयर करती रहती हैं।