नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी साहिबा कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां ने जनवरी 2021 में केस दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि जनवरी 2021 में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि था कि साहिबा कुमार नाम के युवक ने सेक्टर 14-ए के शनि मंदिर के पास उसकी बेटी से दुष्कर्म किया है। आरोपी बहला फुसलाकर पीड़िता को अपने साथ ले गया था। आरोपी ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात के बाद आरोपी नोएडा से फरार हो गया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।