नई दिल्लीl मानुषी छिल्लर माहवारी से जुड़ी समस्या को लेकर लगातार काम कर रही हैंl वह इस बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैl अब उन्हें यूनिसेफ ने भारत में इस मामले में जागरूकता फैलाने के लिए नियुक्त किया हैl
इस बारे में बताते हुए मानुषी छिल्लर कहती है, ‘माहवारी से जुड़ी सफाई की समस्या महिलाओं के स्वास्थ और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैंl हालांकि हम इस पर चर्चा नहीं करतेl वर्तमान समय में गलत जानकारियों और खतरनाक अफवाहों की भरमार हैl इसके चलते महिलाओं को वह मौके नहीं मिलते जो कि उन्हें मिलने चाहिएl
यूनिसेफ का मानना है कि मानुषी छिल्लर को महिलाओं को माहवारी के हाइजीन की शिक्षा देनी चाहिएl साथ ही पुरुषों को इसे लेकर संवेदनशील बनाने की आवश्यकता हैl मानुषी इस विषय से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा करती रहेंगीl मानुषी का मानना है कि वर्तमान महामारी की समस्या ने महिलाओं और बच्चों पर बुरा प्रभाव डाला हैl इस बारे में बताते हुए मानुषी छिल्लर कहती है, ‘सेनेटरी नैपकिन के निर्माण पर नकारात्मक प्रभाव डाला हैl हमें इस बारे में काम करने की जरूरत हैl’ मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड रह चुकी हैl वह जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैl वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आएंगीl इसके अलावा वह विकी कौशल के साथ भी फिल्म में नजर आ सकती है।
मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैl मानुषी छिल्लर अक्सर अपने फैंस से बातें भी करती हैl इसके चलते उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl मानुषी छिल्लर की पोस्ट काफी वायरल होती हैl सोशल मीडिया पर उनके लगभग 60 लाख फैंस हैl मानुषी एक डॉक्टर भी हैl उन्होंने अपनी डॉक्टर की पढ़ाई कर ली हैl वह हरियाणा है और काफी समझदार भी हैl