बुलंदशहर नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलन्दशहर: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने देर रात्रि कलेक्ट्रेट में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम में बैठक के उपरान्त जनपद में रात्रि कफ्र्यू/लाॅकडाउन के नियमों का प्रभावी रूप से पालन कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट से काला आम चैराहे तक पैदल निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय रात्रि में 10.30 बजे लोगों द्वारा वाहनों पर घूमते पाये जाने एवं चैराहे पर बिना किसी रोक-टोक के गुजरने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए काला आम चैराहे पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार एवं होमगार्ड मौ0 शौकीन खां के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद में रात्रि कफ्र्यू/लाॅकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए पूलिस अधिकारियों निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यक आपूर्ति एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित को छोड़कर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर घूमने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रवीन्द्र कुमार उपस्थित रहे।