नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर के ब्रह्मपुत्र काम्पलेक्स में रविवार को एक सभा आयोजित हुई। जिसमें कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्या सुन उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याएं बताते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष की तानाशाही नीति को व्यापारी अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। पालिका द्वारा टैक्स में बढोत्तरी करने के साथ अनावश्यक रूप से बाजारों में डिवाइडर लगाए जा रहे है।
जबकि भाजपा सरकार व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास करने का दावा करती है। इसके अलावा अन्य समस्याओं से राज्यमंत्री को अवगत कराया। जिनको मुख्यमंत्री के समक्ष रख समाधान करवाने का राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, मीडिया प्रभारी संजय गोयल, राम कुमार गुप्ता, प्रियतम कुमार, विशाल अरोड़ा, राजेश गुप्ता और विजय गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।