युवक नशे में था
घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है जहां से एक अचरज भरा वाकया सामने आया है।
वहां एक नशे में धुत्त युवक ने जहरीले सांप को अपने दांतों से काट कर चार टुकड़े कर दिए। कहते हैं कि युवक ने शराब पी रखी थी और उसी हालत में ऐसी घटना को अंजाम दिया।
युवक के घर था समारोह
घटना एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र के असरौली गांव की है। जहाँ राजकुमार नामक इस युवक के घर समारोह था। जिसमें राजकुमार ने शराब पी थी। तभी घर मे एक सांप निकल आया जिसे देख घर मे अफरातफरी मच गई। कुछ लोग साँप को मारने के लिये आये। तभी नशे मर धुत्त राजकुमार भी वहां आया और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगा।
सांप ने काटा तो युवक ने भी सांप को काटा
सांप को पकड़ने की कोशिश के दौरान सांप ने युवक राजकुमार को काट लिया। जिससे राजकुमार को गुस्सा आया। जिसके बाद शराब के नशे में धुत्त राजकुमार ने भी गुस्से में सांप को काट के चार टुकड़े कर दिए और बेहोश हो गया। उसके बाद घर वालो ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
युवक की हालत गम्भीर
उसके बाद घर वालो ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद गम्भीर हालात में आगरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत भी चिंताजनक है।
सांप का अंतिम संस्कार
इधर सावन महीना होने के कारण सांप की मृत्यु को अपशकुन मानते हुए लोगों ने चिंता जताई। उसके बाद प्रायश्चित के तौर पर सांप के टुकड़ों को समेट कर गांव वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
इस आश्चर्यजनक घटना के बाद गांव में इसी की चर्चा है।