नई दिल्ली। काजल अग्रवाल फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है। अब हरियाली तीज के अवसर पर उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह परिवार के साथ हरियाली तीज मनाते नजर आ रही हैं। काजल अग्रवाल के हाथ पर मेहंदी भी लगी हुई है।
काजल अग्रवाल सलवार सूट पहने नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने इअरिंग और नेकलेस भी पहन रखा है। वह लाल गुलाब का मांग टीका भी लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों के साथ फोटो भी खिंचाई हैं। इस महीने काजल अग्रवाल की शादी को 1 वर्ष पूरा हो जाएगा।
पिछले वर्ष 30 अगस्त को उन्होंने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी कर ली थी। इस अवसर पर परिवार और खास मेहमान ही उपस्थित थे। इसके पीछे कोरोनावायरस से जुड़ा लॉकडाउन था। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने शादी के बाद दक्षिण मुंबई के घर में रहते है। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने मालदीव चले गए थे। काजल अग्रवाल को पिछली बार जॉन अब्राहम के फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था। अब वह जल्द उमा नामक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन तथागत सिन्हा ने किया है।
काजल अग्रवाल ने सिंघम और स्पेशल 26 कैसी फिल्मों में काम किया है। वह अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ काम कर चुकी है। काजल दक्षिण भारत की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वह दक्षिण भारत में भी काफी लोकप्रिय है। काजल अग्रवाल ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। काजल अग्रवाल की शादी हिंदू परंपरा के अनुसार हुई थी। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते है।