बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में आज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर पूज्यनीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जहान सिंह पुत्र स्व० दीवान सिंह के सम्मान में उनके पैतृक निवास ग्राम दरवेशपुरा में सम्मान समरोह मनाया गया तथा भारत सरकार की ओर से भेजे गए शॉल व अंग वस्त्रम को उन्हें भेंट किया गया। इस अवसर पर शिकारपुर एसडीएम वेदप्रिय आर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जहान सिंह को सरकार की तरफ से अंगवस्त्रम व शॉल भेंट किया गया। हम आपको बता दें कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को जिले की सड़कों पर लोग अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उतर आए थे, जिसका दमन करने के लिए अंग्रेजी शासकों के द्वारा तब अत्याचार किया गया और तमाम लोगों को जेल भेजा गया था ।जहान सिंह ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।