कानपुर । बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाह्न पर सरकार के खिलाफ सपाई एकजुट नज़र आए,,,,आवाह्न पर सपाइयों ने रात 9 बजे 9 मिनट तक कैंडल जलाकर जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया,,,,इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “निक्कमी सरकार” कहकर संबोधन किया,,,,,सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी की अगुआई में यह जबरदस्त हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया।तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियो ने भी बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया।जिलाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आयी है तब से लगातार बेरोजगारी बढ़ रही हैं।काम धंधे ठप हो गए है, जिससे युवाओं की नौकरियां जा रही हैं और भाजपा की इस गूंगी बहरी सरकार को कुछ नज़र नही आ रहा हैं।