Home Breaking News समाजवादी पार्टी ने की सुदीक्षा भाटी के परिवार की दो लाख रुपए की आर्थिक मदद
Breaking Newsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशराज्‍य

समाजवादी पार्टी ने की सुदीक्षा भाटी के परिवार की दो लाख रुपए की आर्थिक मदद

Share
Share

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष बीरसिंह यादव ने बुधवार को सुदीक्षा भाटी के घर पहुंच कर पार्टी की तरफ से की गई दो लाख रुपए की आर्थिक मदद के कागजात सौंपे। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी कि बुलंदशहर में हुए दुर्भाग्य पूर्ण एक हादसे में मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए शोक संवेदना व्यक्त की थी तथा उनके परिवार को दो लाख रुपए की मदद करने की घोषणा की थी। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सुदीक्षा भाटी के पिताजी के खाते में यह धनराशि ट्रांसफर कर दी गई। उसके कागजात आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लेकर उनके घर पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सपा सरकार के गठन के बाद एक करोड़ की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि प्रतिभाशाली सुदीक्षा भाटी ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत और लगन के दम पर अमेरिका शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त की थी, वह सभी छात्रों के लिये आदर्श और जनपद गौतमबुद्धनगर का गौरव थी। लेकिन प्रदेश सरकार एवं सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा उनके निधन पर परिवार की मदद न करना, उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस घटना पर उदासीन रवैया ने महिलाओं के हितों को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा पार्टी की पोल पूरी तरह खोल कर रख दी है। इस मौके पर मुख्य रूप से कृशान्त भाटी,फकीर चंद नागर, विजेंद्र नागर ,श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ,जगबीर नंबरदार, विनोद लोहिया, उपदेश नागर, अमित भाटी, विनीत भाटी, सुनील भाटी, सूरज त्यागी, अनूप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे

See also  चुनाव को घ्यान मे रखकर दिया गया है नियोजित शिक्षको सेवा शर्त- राष्ट्रीय लोकमत राष्ट्रवादी
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा के डूब क्षेत्र में बुलडोजर ऐक्शन, 115 करोड़ की जमीन कराई खाली; महिलाओं ने किया विरोध

ग्रेटर नोएडा।  गौतमबुद्ध नगर में प्राधिकरणों की अधिसूचित जमीन पर धड़ल्ले से कॉलोनाइजर...