ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष बीरसिंह यादव ने बुधवार को सुदीक्षा भाटी के घर पहुंच कर पार्टी की तरफ से की गई दो लाख रुपए की आर्थिक मदद के कागजात सौंपे। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी कि बुलंदशहर में हुए दुर्भाग्य पूर्ण एक हादसे में मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए शोक संवेदना व्यक्त की थी तथा उनके परिवार को दो लाख रुपए की मदद करने की घोषणा की थी। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सुदीक्षा भाटी के पिताजी के खाते में यह धनराशि ट्रांसफर कर दी गई। उसके कागजात आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लेकर उनके घर पहुंचे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सपा सरकार के गठन के बाद एक करोड़ की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि प्रतिभाशाली सुदीक्षा भाटी ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत और लगन के दम पर अमेरिका शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त की थी, वह सभी छात्रों के लिये आदर्श और जनपद गौतमबुद्धनगर का गौरव थी। लेकिन प्रदेश सरकार एवं सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा उनके निधन पर परिवार की मदद न करना, उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इस घटना पर उदासीन रवैया ने महिलाओं के हितों को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली भाजपा पार्टी की पोल पूरी तरह खोल कर रख दी है। इस मौके पर मुख्य रूप से कृशान्त भाटी,फकीर चंद नागर, विजेंद्र नागर ,श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ,जगबीर नंबरदार, विनोद लोहिया, उपदेश नागर, अमित भाटी, विनीत भाटी, सुनील भाटी, सूरज त्यागी, अनूप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे