नीरज शर्मा की खबर
बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज में सोमवार को शासन और उच्च शिक्षा निदेशलय के आदेशानुसार महिला प्रकोश्ठ प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम हुआ। प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने नारी सुरक्षा और इसके लिए आवश्यक उपाय विषय पर अपना वक्तव्य देते हुए बताया कि कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर सर्वप्रभम माता-पिता को आवश्य अवगत कराएं। छात्राएं और महिलाएं अपने अधिकारों को समझे, सशक्त बनकर आत्मनिर्भरता की अलख जगाएं। तभी राष्ट्र के विकास में उनका योगदान समझा जाएगा। डॉ. अंजू गर्ग ने कहा कि शक्तिशाली समाज में महिलाओं की स्थिति पुरुषों के समान नहीं है। हमें छात्राओं को सबसे पहले दृढ़ संकल्प और लग्नशीलता का पाठ पढ़ाना होगा, ताकि देश के विकास में उनकी सशक्त भूमिका हो सके। इस दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा और उसके बचाव विषय पर एक लघु नाटिका भी पेश की। कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ भी शामिल रहा।