नोएडा। शहर में साप्ताहिक कफ्र्यू के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 434 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय पुष्पांजलि ने बताया कि त्योहारों का मौसम शुरू होने के मद्देनजर नोएडा पुलिस जांच अभियान चला रही है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 434 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।