नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक है। अब उन्होंने श्रेय सिंघल सिंगर की प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर डांस किया है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह पंजाबी गायक श्रेय सिंघल की प्री वेडिंग पार्टी में होस्ट बने थे।
इस पार्टी में जाह्नवी कपूर, वाणी कपूर और बादशाह ने भी परफॉर्म किया है। इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए गए है। इसमें मेहमानों को पार्टी में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। रणवीर सिंह स्टेज पर आते हैं और सुपरहिट गानों पर डांस करते हैं। इसके बाद वह श्रेय सिंघल के गाने दिल धड़कने दो, खली बली और जिगर दा टुकड़ा पर डांस करते हैं। इसके अलावा आकांक्षा पुरी, जाह्नवी कपूर ने भी गेंदा फूल और पनघट जैसे गानों पर डांस किया है।
श्रेय सिंघल गायक है। उन्होंने कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। इनमें जहां तुम हो, तू जुनूनियत और आंख उठी जैसे गाने शामिल है। उनकी तुलना अक्सर कई बड़े गायकों की जाती है। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें शेयर की थी। जाह्नवी कपूर ने लाल कलर का ड्रेस पहन रखा था। जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर इसके पहले फ्लाइट पकड़ते देखा गया था। रणवीर सिंह भी एयरपोर्ट पर नजर आए थे। रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह जल्द सूर्यवंशी में नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर गुड लक जेरी और दोस्ताना 2 में नजर आएंगी।
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया है। वहीं रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है।