नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर-31 ब्लड बैंक के पास से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन महीने पहले नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
गोरखपुर के रहने वाला आरोपी शिवम चार मार्च को नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पीड़िता को बरामद कर लिया है। आरोपी नोएडा में सेक्टर-37 हरिजन बस्ती में रहता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।