Home Breaking News सोरखा, होशियारपुर, ममूरा में गुरुवार को बसपा महानगर अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं संग बैठक की
Breaking Newsउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

सोरखा, होशियारपुर, ममूरा में गुरुवार को बसपा महानगर अध्यक्ष ने बूथ कार्यकर्ताओं संग बैठक की

Share
Share

नोएडा। सोहरखा, होशियारपुर, मामूरा में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) महानगर अध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने बूथ कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बसपा महानगर अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को वर्ष-2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सेक्टर एवं बूथ कमेटी बनाने तथा पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बसपा पार्टी नहीं विचार धारा है। महापुरुषों की विचारधारा है। जो पुरखों से चली आयी है और हमेशा चलती रहेगी। मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए हर एक कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंच कर भाजपा सरकार के गलत नीतियों को बताना होगा। बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचार धारा से ओतप्रोत सर्व समाज की पार्टी है। दावा किया कि आने वाला समय बसपा का है। आगामी 2022 के चुनाव में जनता भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। यह पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनीं हुई है। गरीबों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। चहुंओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बैठक में जानकारी दी गयी कि सभा का मुख्य उद्देश्य पार्टी अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेशानुसार बूथ कमेटी का गठन करना है। बसपा महानगर अध्यक्ष ने कहा की हमें अपने साथ सभी लोगों को मिलाकर चलना है चाहे वो किसी भी धर्म, समुदाय का हो। क्योंकि गरीबी और लाचारी किसी के भी धर्म -समुदाय को देख कर नहीं आती। 2022 में फिर से बसपा की सरकार बनाने तथा कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। बैठक में संजय कुमार, संतरपाल, कपिल, योगेश, गोपीचंद, गौरव मौजद रहे।

See also  गाजियाबाद में पढ़ाई से बचने के लिए मर्डर! याद आई गुरुग्राम के स्कूल की वो खौफनाक वारदात
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

बिना स्टिकर की कार सोसायटी में ले जाने पर बवाल, सुरक्षा गार्डों पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में बिना स्टीकर...

Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

कौन होगा ईसाई धर्म का अगला पोप? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की आयु में...