नीरज शर्मा की रिपोर्ट
बुलंदशहर: 26 जनवरी 2021 को स्वंय सेवक संघ कार्यालय बुलंदशहर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांग करते हैं, हम लोग भारतीय संविधान में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपनी आस्था निष्ठा श्रद्धा व्यक्त करते हैं, एक राष्ट्रीय एक संविधान वह एक राष्ट्रीय ध्वज की अवधारणा के अधीन देश की सभी संस्थाओं को स्वाभाविक रूप से एकजुट हुए एक मत करना नितांत परिहार्य है, महोदय घोर विडंबना व दुर्भाग्यपूर्ण है, कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यालय बुलंदशहर पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया नहीं जाता है, इससे यह साबित होता है जो कि संघ की मनोदशा संविधान विरोधी राष्ट्र विरोधी व अलोकतांत्रिक है, ऐसी स्थिति में संघ को राष्ट्रीय मुख्य धारा में समाहित कराने के लिए हम लोग राष्ट्रीय ध्वज स्वयंसेवक संघ कार्यालय बुलंदशहर पर फहराने की मांग करते हैं।
दरअसल 26 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा संघ कार्यालय बुलंदशहर पर फहराया जाने के लिए हम सभी की मांग पूर्ण करने की कृपा करें अगर 26 जनवरी 2021 को संघ कार्यालय बुलंदशहर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तो स्थिति खेद जनक होगी इस स्थिति में हम राष्ट्रीय वादी सभी संगठन के लोग संघ कार्यालय बुलंदशहर पर जाकर स्वयं राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे जोकि है, आप हम सभी के लिए सुखद एवं गौरव पूर्ण होगा हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, हमारे इस ज्ञापन को गंभीरता से लेकर हमारी मांग पूरी करेंगे इसी के साथ हमारी पांच सूत्री मांगों पर कार्यवाही कर अवगत कराने की कृपा करें।
इस मौके पर धर्म सिंह एडवोकेट चेयरमैन शेड्यूल कास्ट आप इंडिया कुंवर देवेंद्र सिंह लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति पार्टी नेपाल सिंह लोधी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांति पार्टी मुनीर अकबर पूर्व नगर अध्यक्ष बुलंदशहर कांग्रेस कमेटी चौधरी चंद्रपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श माननय सेवा फाउंडेशन मौके पर मौजूद रहे।