ग्रेटर नोएडा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। कक्षा 10 में तरुण नागर (94%) प्रथम स्थान, सक्षम नागर (93.3 %) द्वितीय स्थान व गौरव राघव (92.7%) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा 12 में ऋषभ पाल ने (95.6%) प्रथम स्थान, आकाश शर्मा (93.2%) ने द्वितीय स्थान, विशाल व अनुज (93%) तृतीय स्थान, दीपांशु तथा आशीष खारी (92%) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के चेयरमैन करतार सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों सम्मानित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी को विदाई दी
ग्रेटर नोएडा। प्राथमिक शिक्षक संघ दादरी ने समारोह आयोजित कर दादरी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र सिंह को विदाई दी। शिक्षक संघ दादरी के प्रवक्ता भूपेन्द्र नागर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी दादरी रहे हेमेन्द्र सिंह का तबादला पिछले सप्ताह जेवर हो गया है। दादरी में उनका कार्यकाल 6 वर्ष का रहा। कार्यक्रम की अध्य्क्षता संघ के संरक्षक अशोक शर्मा और संचालन शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता भूपेन्द्र नागर ने किया।