Home Breaking News नोएडा में 2 बच्चियों के साथ 2 बुजुर्गों ने की दरिंदगी, बनाया हवस का शिकार
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में 2 बच्चियों के साथ 2 बुजुर्गों ने की दरिंदगी, बनाया हवस का शिकार

Share
Share

गौतमबुद्ध नगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों के साथ कथित दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में उम्रदराज सख्त आरोपी हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक घटना बिसरख थाना क्षेत्र में आई तो दूसरी घटना नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र में हुई। दोनों ही वारदातों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई की है।

बिसरख पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आठ साल की बच्ची से गत रात 62 वर्षीय जुगराज नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं नोएडा  फेस-2  थाना क्षेत्र के एक गांव में भी चार साल की एक बच्ची से पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गत रात दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नोएडा फेस-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बालेश्वर शर्मा (50 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने पर पड़ोसियों ने महिला डॉक्टर पर बोला हमला

ये घटनाएं ऐसे वक्त में सामने आई हैं जब एक दिन पहले ही दिल्ली में शाहदरा के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में तीन साल के एक बच्चे का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी में अपने माता-पिता के साथ रहने वाले इस बच्चे की शिनाख्त हो गई है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए लेकिन बच्चे के अंतर्वस्त्र, बिस्कुट के पैकेट और कुछ पैसे उसके पास पड़े मिले। पुलिस ने कहा कि बच्चे की मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

See also  Greater Noida: बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवक नदी में डूबे, तलाश जारी

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे बच्चे की मां ने उसे बिस्कुट के पैकेट खरीदने के लिए 15 रुपये दिए थे। लेकिन, आधे घंटे बाद उसी झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति ने उसका शव देखा। झुग्गी बस्ती के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। बच्चे के पिता एक केबल फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...