Home Breaking News धर्मशाला की खुदाई के दौरान गिरे 4 मकान, एक बच्ची की मौत, दो अस्पताल में एडमिट
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराज्‍य

धर्मशाला की खुदाई के दौरान गिरे 4 मकान, एक बच्ची की मौत, दो अस्पताल में एडमिट

Share
Share

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मलबे में पिता-पुत्री और पुत्र दब गए। खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। लोग मलबा हटाकर लोगों को खोजने में जुट गए।

हादसा हरी पर्वत थाना क्षेत्र के घटिया रोड स्थित सिटी स्टेशन के सामने हुआ। यहां पुरानी धर्मशाला स्थित है। कई दिनों से इसकी खुदाई का काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। खबर फैलते ही लोगों ने मलबा निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ

हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।

हरी पर्वत थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ है। यहां पुरानी धर्मशाला बनी हुई है। इसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। इसकी वजह से आसपास के मकानों में दरार आ गई थी। गुरुवार सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कोई और तो नहीं दबा है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

See also  मां-बेटी को बंधक बनाकर 24 लाख की लूट करने वाले गैंग से गाजियाबाद पुलिस की मुठभेड़, 4 को लगी गोली

पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए थे। मलबा हटाकर सभी दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 3 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है। इस घटना के लिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...