Home Breaking News अखिलेश और जयंत समेत 400 समर्थकों पर मुकदमा, देर रात दादरी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे
Breaking Newsअपराधउत्तरप्रदेशराजनीतिराज्‍य

अखिलेश और जयंत समेत 400 समर्थकों पर मुकदमा, देर रात दादरी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे

Share
Share

नोएडा/दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार प्रचार के लिए दादरी विधानसभा आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल जयंत चौधरी सहित 402 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि दादरी विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए बृहस्पतिवार आधी रात अखिलेश यादव व जयंत चौधरी दादरी पहुंचे थे। तय कार्यक्रम से आठ घंटे की देरी से दादरी पहुंचे दोनों नेताओं का समाजवादी व राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने लुहारली टोल पर स्वागत किया था। कार्यकर्ताओं ने नेताओं को गदा व फरसा भेंट किया था। रोड शो के दौरान करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लग गया था।

अखिलेश ने सम्राट मिहिर भोज का चित्र हाथ में लेकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया था। उनके साथ दादरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी समेत कई अन्य लोग थे। करीब बीस मिनट तक दादरी में रूकने के बाद अखिलेश का काफिला नोएडा के लिए निकल गया था। नोएडा में भी रात एक बजे चुनाव प्रचार किया गया था। दोनों नेताओं के अलावा मुकदमें में राजकुमार भाटी, सपा जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान को नामजद किया गया है।

See also  प्रेग्नेंट नेहा धूपिया ने ब्लैक बिकिनी में आईं नजर, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Share
Related Articles
Breaking Newsराष्ट्रीय

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर, राज ठाकरे ने उद्धव से गठबंधन के लिए बढ़ाया हाथ, क्या कहा?

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने भाई और शिवसेना (यूबीटी)...

Breaking Newsव्यापार

करोड़ो मोबाइल यूजर्स को फिर लगेगा बड़ा झटका, इस महीने से महंगे हो सकते हैं रिचार्ज

हैदराबाद: देश में मोबाइल ग्राहक पहले से ही महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान...