Home Breaking News तीन दिवसीय कांफ्रेंस के लिए नोएडा पहुंचेंगी 29 देशों की 500 नेत्र रोग विशेषज्ञ
Breaking Newsअध्यात्मएनसीआरनोएडा

तीन दिवसीय कांफ्रेंस के लिए नोएडा पहुंचेंगी 29 देशों की 500 नेत्र रोग विशेषज्ञ

Share
Share

नोएडा : नवंबर के पहले सप्ताह में नोएडा के इतिहास में एक और पन्ना जुड़ जाएगा। देश में पहली बार महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों की तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस नोएडा में होगी। इसमें भारत सहित 29 देशों की 500 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल होंगी। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 4 से 6 नवंबर तक नोएडा के होटल रेडिसन में होगी। इसका आयोजन वूमेन आप्थेलमोलाजिस्ट वल्र्ड वाइड और वूमेन आप्थेलमोलाजिस्ट सोसायटी कर रही हैं। इसमें नेत्र रोगों के क्षेत्र में किए जा रहे शोध, बीमारियों और उनके इलाज पर वृहद स्तर पर तीन दिनों तक विभिन्न सत्र में चर्चा होगी।

वूमेन आप्थेलमोलाजिस्ट सोसायटी की महासचिव और तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन डा. मोहिता शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की आयोजन सचिव फोर्टिस अस्पताल की डाक्टर आरती नांगिया हैं। नोएडा में आयोजित होने वाला यह आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 29 देशों से सिर्फ महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। नेत्र चिकित्सा के नए तरीकों पर इसमें व्याख्यान दिए जाएंगे और इनपर विस्तृत चर्चा होगी। जिससे नेत्र शल्य चिकित्सा के विषय में भारत और दूसरे देशों की सभी महिला नेत्र विशेषज्ञ नए तरीकों से इलाज कर सकें। जिसका लाभ सीधे तौर पर मरीजों को मिलेगा।

आंखों की बीमारी को ठीक करने के लिए सर्जरी के बारे में विभिन्न देशों में जो कार्य किया जा रहा है, उसके बारे में चिकित्सक जानेंगे। जहां भी जिस बेहतर तकनीक और प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है, उसे एक दूसरे के साथ साझा करेंगी। जिससे अधिक से अधिक देशों में नई तकनीक के जरिये आंखों की बीमारियों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान ही विशेष प्रकार की सर्जरी तिरुपति आई सेंटर में होगी, जिसका लाइव प्रसारण कांफ्रेंस में शामिल होने वाली चिकित्सकों को दिखाया जाएगा।

See also  प्रेम संबंध के शक में राजमिस्त्री ने पत्नी की हथौड़े और चाकू से हत्या की
Share
Related Articles