नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में हेड कांस्टेबल बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ महिला की शिकायत के बाद 30 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में हेड कांस्टेबल को शुरुआती जांच के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महेंद्र पार्क पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
2 साल बाद मोनिका यादव मर्डर का हुआ खुलासा, 2019 में दिया था दिल्ली पुलिस से इस्तीफा
शिकायत के अनुसार, महिला ने हेड कांस्टेबल बलविंदर पर लालच देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।