नोएडा। शहर में आरडब्ल्यूए की सबसे बड़ी संस्था फोनरवा चुनाव के परिणाम रविवार शाम को जारी गए हैं। योगेंद्र शर्मा ने तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने राजीव गर्ग को 79 वोट से मात दी है। योगेंद्र शर्मा को 225 में से 155 वोट मिले। वहीं, राजीव गर्ग को 70 वोट मिले। महासचिव पद पर भी योगेंद्र शर्मा पैनल से केके जैन तीसरी बार विजयी हुए हैं। 103 वोट मिले हैं।