नोएडा। नोएडा में सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित गांव बिशनपुरा में शनिवार देर रात फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने नशे की हालत में अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट दिया। घटना के समय उसके साथ लिव-इन में रहने वाली एक महिला भी थी। युवक का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला 23 वर्षीय युवक गांव बिशनपुरा में किराए पर रहता है। वह नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह नशे करने का आदी है। उसके साथ लिव-इन में एक महिला भी रहती है।
घायल को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा
बताया गया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि युवक ने नशे की हालत में कैंची से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नजदीक के प्राइवेट में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।
परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी
उधर, सूचना मिलने पर नोएडा पहुंचे परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। उधर, दोनों के बीच झगड़े होते रहने के चलते महिला द्वारा युवक के प्राइवेट पार्ट काटे जाने की चर्चा है।