नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण फिल्म अभिनेत्री है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। अब उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी है। इसके अलावा उन्होंने प्रशंसकों से हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया है। कोरोना महामारी के चलतते मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें भी लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।
इस महामारी के कारण लोग आत्मविश्वास, पैसा और नौकरी खो रहे हैं। अब दीपिका पादुकोण ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातों को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम पर हेल्पलाइन नंबर शेयर किया है ताकि लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने अपने प्रशंसकों से यह भी कहा कि वह कोरोना की इस लड़ाई में अकेले नहीं है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी अपने आसपास वालों का ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी साथ हैं और सभी का ख्याल रखें। सबसे बड़ी चीज आशा की किरण होती है। भारत की स्वास्थ्य सेवाएं कोरोना महामारी के कारण चरमरा गई है। देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है। हालांकि सरकार 137 करोड़ देशवासियों की सेवा करने का युद्ध स्तर पर पूरा प्रयास कर रही है।
अस्पतालों की अवस्था देखकर कई लोगों ने बिस्तर के लिए भी हाथ-पैर भी नहीं मारे। सोशल मीडिया लोगों की सहायता करने में मदद कर रहा है। कई कलाकारों ने कई लोगों की सहायता की है। दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका होगी। दीपिका पादुकोण इसके अलावा फिल्म द इंटर्न और फाइटर में भी नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है।