कोरोना काल ने सैकड़ों लोगों की जिंदगी छीन ली तो हजारों लोगों की नौकरी चली गई और कई लोगों का बिजनेस भी चौपट हो गया। जिसके चलते बहुत से लोग डिप्रेशन में जी रहे हैं। ये डिप्रेशन अब जान का दुश्मन बनता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो रहा है। मामूली बात पर प्रेस्टीज इश्यू बन रहा है। जिससे लोग अपनी जान तक दे रहे हैं।
डिप्रेशन बहुत ही गंभीर समस्या है जो कब अपनी चपेट में ले लेता है पता ही नहीं चलता। डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति खुद भी इस चीज़ से वाकिफ नहीं होता और अगर पता लग भी जाता है तो वो इस चीज़ को शेयर नहीं कर पाता क्योंकि हमारे समाज में आज भी इसे एक अजीबो-गरीब बीमारी के रूप में देखा जाता है। जानकारी हैरानी हो सकती है कि भारत में सबसे ज्यादा लोग डिप्रेशन का शिकार होते हैं। आम व्यक्ति ही नहीं कई सारी सेलिब्रिटीज़ ने भी स्वीकारा है कि वो भी इस दौर से गुजर चुके हैं। तो इस चीज़ को हल्के में लेने की गलती न करें। वक्त रहते इस पहचान कर सॉल्यूशन की ओर बढ़े।
सुसाइड सिम्पटम्स को पहचानें
1. सुसाइड के पहले लोग बड़बड़ाने लगते हैं।
2. बहुत अपनत्व की बातें करने लगते हैं।
3. लगातार फोन पर भी बिजी रहते हैं।
4. जिसे बहुत प्यार करते हैं, उसके पास रहते हैं।
5. कई लोगों से माफी मांगते हैं।
6. जिनसे कभी बात न की हो उससे भी बात करना चाहते हैं।
7. घर के बाहर नहीं जाते।
8. टीवी और म्यूजिक से दूर रहते हैं।
ऐसे बच सकते हैं समस्या से
– खुद को अकेला न रखें, दोस्तों व परिजनों के बीच रहें।
– मोटीवेशनल बुक्स पढ़ें और मूवी देखें।
– जिंदगी से किसी भी कीमत पर हार न मानें।
– अपनी परेशानी या दुख दूसरों के साथ शेयर करें।
जहर, असलहा जैसी चीज़ें घर से हटा दें।
अच्छे साइकियाट्रिक से काउंसिलिंग कराएं।