नोएडा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग और प्राइवेट स्कूलों की मिलीभगत से हुए आरटीई सीटों के घोटाले के विरोध में शनिवार को ग्राम निठारी में युवा क्रांति सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने घोटाले में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्रांति सेना के अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में शिक्षा से वंचित बच्चों ने अपने दाखिले की मांग उठाई। अविनाश सिंह ने बताया कि आरटीई सीटों में हुई गड़बड़ी के कारण हजारों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। प्रशाशन जब तक दोषी कर्मचारियों को विभाग से दूर नही करेगा, तब तक आरोपी स्कूलों को बचाने का प्रयास ये कर्मचारी करते रहेंगे। इस अवसर पर सेना के अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि इस्र समस्या का समाधान प्रशासन को जल्द से जल्द करना चाहिए, ताकि बच्चों के भविष्य बचाया जा सके। इस अवसर पर सेना के सदस्य अर्जुन गौतम, मयंक सिंह, सतीश गुप्ता आदि मौजूद थे।