ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर रविवार की रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिल्ली त्रिलोकपुरी के रहने वाले जितेंद्र कुमार रविवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी रेखा के साथ ग्रेटर नोएडा आए थे। रविवार की देर शाम वापस दिल्ली लौटते समय यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची और घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।