ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया। जन्मदिन की खुशी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और भंडारे का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि सपा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के हितों के लिए संघर्ष किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, बृजपाल राठी, श्याम सिंह भाटी, जगबीर नंबरदार, रोहित बैसोया, सुनीता यादव आदि मौजूद रहे।