Home Breaking News दो घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटी फ्लाइट, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

दो घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटी फ्लाइट, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Share
Share

वियना। ऑस्ट्रियन एयरलाइंस के एक विमान को वियना से न्यूयॉर्क की उड़ान में दो घंटे में लौटना पड़ा। दरअसल, ऐसा इसल‍िए हुआ क्‍योंक‍ि व‍िमान के आठ में से पांच टॉयलेट टूट गए थे। सोमवार की बोइंग 777 उड़ान में करीब 300 लोग सवार थे, जो आठ घंटे तक चलने वाली थी। एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने मंगलवार को एएफपी को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण शौचालयों को ठीक से फ्लश नहीं किया जा सका, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने वापस लौटने का फैसला किया।

Aaj Ka Panchang : आज बुधवार का दिन, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

उन्‍होंने कहा क‍ि उनकी जानकारी में ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की उड़ान में ऐसी समस्या पहले नहीं आई थी। प्रवक्ता ने कहा कि विमान को पहले ही ठीक कर लिया गया है और सेवा में वापस आ गया है। प्रभावित यात्रियों को अन्य उड़ानों पर फिर से बुक किया गया।

See also  अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट! सेना ने राष्ट्रपति बजौम को किया गिरफ्तार, देश की सीमाएं सील
Share
Related Articles
Breaking Newsअपराधएनसीआरनोएडा

युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए युवती के साथ संबंध, जानिए क्या है मामला

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का...