Home Breaking News 30 लाख का इनामी नक्‍सली दिनेश गोप नेपाल में गिरफ्तार, NIA और झारखंड पुलिस को मिली कामयाबी
Breaking Newsअपराधदिल्लीराज्‍य

30 लाख का इनामी नक्‍सली दिनेश गोप नेपाल में गिरफ्तार, NIA और झारखंड पुलिस को मिली कामयाबी

Share
Share

देश का कुख्यात नक्सली लीडर दिनेश गोप (Dinesh Gope) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनेश गोप PLFI पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (People’s Liberation Front of India -PLFI) का हेड है। दिनेश पर 25 लाख का इनाम झारखंड पुलिस ने रखा था। वहीं 5 लाख का इनाम NIA की तरफ से भी रखा गया था। पिछले 15 साल से भारत की एजेंसियों, पुलिस और CRPF को इस नक्सली लीडर की तलाश थी। लेकिन अब जाकर दिनेश हाथ लग पाया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर कुख्यात नक्सली कमांडर दिनेश गोप को गिरफ्तार किया है। यह शातिर नक्सली इन दिनों नेपाल में छुपकर रह रहा था।

पिछले 15 साल से भारत की सुरक्षा एजेंसियों को नक्सली लीडर की तलाश थी। दिनेश गोप झारखंड में कई सालों से नक्सली गतिविधियों में एक्टिव था। नक्सली लीडर पर 100 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभी दिनेश तो गिरफ्तार हो गया है, लेकिन अभी उसके कई साथी फरार हैं।

ऐसे आया शिकेंजे में

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में शातिर नक्सली दिनेश के बारे में पुलिस को इनपुट मिले थे। इसमें बताया गया था यह दिनेश गोप अपना हुलिया बदल कर नेपाल में छिपा हुआ है। वह सिख बना हुआ था और पगड़ी भी पहन रखी थी। इस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इसके बाद रविवार को उसे नेपाल स्थित ठिकाने से दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि दिनेश गोप देश में प्रतिबंधित संस्था पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का हेड है। वह 15 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

विश्व के बड़े नेताओं के साथ हिरोशिमा पीस स्मारक पर परमाणु हमले में मारे गए लोगों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

विदेश से मंगाता था हथियार

See also  आईएसआई के इशारे पर दिल्ली को दहला सकते हैं आतंकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, सक्रिय हुए ये संगठन

दिनेश गोप ने AK 47 जैसे हथियारों से कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। इसके कई साथी अब तक फरार हैं। झारखंड पुलिस ने इसके पोस्टर भी छपवाए थे, जब इस पर इनाम रखा गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि PLFI दिनेश गोप पाकिस्तान, चीन, बेल्जियम और स्कॉटलैंड से उम्दा किस्म के हथियार मंगवाता था। जिसके जरिए उसका गिरोह हमेशा किसी न किसी वारदात को अंजाम देता था।

Share
Related Articles
Breaking Newsव्यापार

आखिर Please और Thank You के चलते OpenAI को क्यों हो रहा लाखों डॉलर का नुकसान?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT का इस्तेमाल अब काफी होने लगा है। काफी...

Breaking Newsखेल

CSK के खिलाड़ी के पिता की मौत, बीच IPL में टूटा दुखों का पहाड़

रविवार को हुए IPL 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने...